
बेटी की शादी से पहले सड़क हादसे में हुई पिता की मौत से छाया मातम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और मृतक और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
कपूरपुर क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी मुकेश पुत्र धर्मराज एक ई-कॉमर्स कंपनी में ट्रक चलाते थे। बुधवार की रात वह अपने साथी सनी पुत्र सतपाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे कि धौलाना क्षेत्र में सोलाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में मुकेश की मौके पर मौत हो गई जबकि सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश की बेटी की शादी अगले महीने 23 जून को होनी है। घर में खुशियों का माहौल था जो मातम में पसर गया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























