
हापुड़: आर्य नगर में अवैध रूप से हो रहा आरा मशीन का संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर में अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन हो रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान हैं। आबादी के बीच हो रहे आरा मशीन के संचालन से इलाके के लोग बेहद परेशान हैं। यहां पर अक्सर कमर्शियल वाहनों का आवागमन रहता है जिसके कारण हादसे को निमंत्रण दिया जा रहा है। यह आरा मशीन काफी शोर करती है जिसके कारण क्षेत्र वासियों का सोना भी दुभर हो रहा है। उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गंगा मंदिर के बाहर खुर्जा पेच के निकट एक दुकानदार द्वारा इस अवैध आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है। अवैध मशीन के संचालन के साथ-साथ टैक्स की चोरी भी की जा रही है। रेजिडेंशियल श्रेणी में दर्ज स्थान का कमर्शियल इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि वन विभाग के अधिकारी मामले में तुरंत कार्रवाई करें।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























