लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करने वाला हापुड़ निवासी सिकंदराबाद में गिरफ्तार










लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करने वाला हापुड़ निवासी सिकंदराबाद में गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के एक मैरिज होम के सामने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लाइसेंसी रिवॉल्वर, खोखा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीतीश और मुरादनगर निवासी उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आपको बता दें कि मामला सोमवार की रात का है जब कुत्ते की कब्र स्थित मैरिज होम में समारोह था। समारोह में एक युवक मैरिज होम के सामने सरेराह रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हर्ष फायरिंग कर रहे युवक को रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस को लाइसेंसी रिवॉल्वर, तीन कारतूस और तीन खोखा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी नीतीश कुमार तेवतिया के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रिवॉल्वर का लाइसेंस मुरादनगर निवासी उसकी बहन तनु के नाम पर है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने आरोपी नीतीश और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADMISSIONS OPEN NOW: KIDZEE ELEMENTARY SCHOOL : 8979495366 || Play Group to Grade 5









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!