
पक्का बाग, हापुड़ में अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग मंडी में एक अवैध निर्माण की जानकारी मिली है जो एचपीडीए के सुपरवाइजर व जे ई की मिली भगत का परिणाम है।
पक्का बाग मंडी में पहले एक बेसमेंट बनाया और फिर भूमिगत तल का निर्माण कराया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्राधिकरण के करिंदे 50 हजार रुपए प्रति लेटर की दर से निर्माण करा रहे हैं। इस निर्माण में ब्लैक मनी का इस्तेमाल हो रहा है।
पक्का बाग में कारोबारी गतिविधियां बढ़ने से हर वक्त जाम लगा रहता है और पैदल भी निकलना दूभर हो जाता है। नवनिर्मित भवन में जब व्यापारिक गतिविधियां शुरू होगी तो इसमें जाम की स्थिति को और बढ़ावा मिलेगा।
एचपीडीए के नए उपाध्यक्ष से नागरिकों ने अवैध निर्माण रोकने की मांग की है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






















