
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के जखेड़ा रहमतपुर निवासी तेजपाल ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अनुज दोस्त की बहन की शादी में गया था जहां डीजे पर गाने को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को जमकर पीटा। किसी तरह बालक बच निकला जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
तेजपाल ने बताया कि 26 अप्रैल की रात उनका बेटा अनुज एक शादी में गया था जहां उसका डीजे को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने मामला शांत कराया तो अनुज घर लौटने लगा। रास्ते में दो दबंगों ने पीड़ित को जमकर पीटा जिससे उसका जबड़ा भी टूट गया। पिता ने लहूलुहान हालत में अपने बेटे को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















