
शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान भोले का भक्तों ने किया जलाभिषेक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न मंदिरों में शिवरात्री पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिव मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। बाबूगढ़ के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर, हापुड़ के प्राचीन सबली मंदिर, दतियाना मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वरा महादेव, कल्याणेश्वर, गांव असरा के महादेव शिवालय व अन्य शिवालयों में श्रद्धालु भोर से ही पहुंचना शुरू हो गए। नंगे पैर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोले का जलाभिषेक किया। भक्त दूर-दूर से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। गौमुख, हरिद्वार, ब्रजघाट से कांवड़ लेकर आए भक्तों ने बताया कि सरकार ने काफी बढ़िया प्रबंध किए हैं।
मंदिर में इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए।महिला-पुरुष, बुजुर्ग-बच्चे सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर को फूलों और विशेष लाइटिंग से सजाया गया। भक्तों के लिए भंडारे आदि की भी व्यवस्था की गई।
भगवान भोले को दूध, जल, शहद, मिश्री, धतूरा, फल, फूल आदि चढ़ाए और भोले का आशीर्वाद लिया। सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि कांवड़ मार्ग भी पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे हुए हैं। पवित्र गंगाजल चढ़ाकर भगवान भोले का श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस भ्रमणशील रही जिन्होंने विभिन्न मार्गो, मुख्य मार्ग, कांवड़ मार्गो, शिवालियों के साथ-साथ अन्य स्थानों का भी जायजा लिया। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की। माहौल भगवान भोले के जयकारों से गूंज उठा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























