
हापुड़: जुआ खिलाने का विरोध करने पर दंपती से मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में जुआ खिलाने का विरोध करने पर दंपती पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति का रास्ता रोका और मारपीट की। छुरी से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में काफी लंबे समय से जुआ खिलाने का गैंग चला रहे थे। पड़ोस में रहने वाले कासिम, असलम, रिजवान अन्य लोगों को अपने यहां बुलाकर जुआ खिलाते हैं। इसके चलते जुआ खेलने वाले आने वाले गाली गलौज और हंगामा करते हैं जिससे वह परेशान है। उन्होंने जुआ खिलाने का विरोध किया तो आरोपियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















