
👁 38 views Views
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक युवक के पीछे पिस्टल लगी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि पिस्टल वैध है या अवैध?
हापुड़ में एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। निजामपुर के पास की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक के पीछे पिस्टल लगी है। पीछे से गुजर रहे कार सवारों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















