
हाईस्कूल पास युवक व युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत जनपद के राजकीय आई0टी0आई0 हापुड़, राजकीय आई0टी0आई0 सिम्भावली, राजकीय आई0टी0आई0 धौलाना एवं राजकीय आई0टी0आई0 गढ़मुक्तेश्वर में टाटा टैक्नोलॉजी लि0 के सहयोग से संचालित अल्प अवधि के कोर्स (Sector- Automotive, Transportation, Logistics के कोर्स Course- Electric Vehicle Maintenance Technicial, Automotive Assembly Operator) में 14 से 35 वर्ष आयु के हाईस्कूल उत्तीर्ण युवाओ एवं युवतियो को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे प्रशिक्षित युवाओ को भविष्य में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे, उक्त कोर्स में इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, फोटो व बैंक पासबुक की फोटो कॉपी के साथ अपने नजदीकी राजकीय आई0टी0आई0 में सम्पर्क कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है, इसमे पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा।
अधिक जानकारी हेतु-
दूरभाष नं0- 7991200192 पर सम्पर्क करें। नीरज कुमार जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन जनपद हापुड़
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















