
हापुड के कवि का कानपुर में सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उत्कृष्ट काव्य पाठ एवं अद्वितीय मंच संचालन के लिए हापुड़ के प्रख्यात कवि डॉ. अनिल बाजपेई को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि डॉ. अनिल बाजपेई के काव्यपाठ में केवल शब्दों की गूंज ही नहीं, वरन् राष्ट्रभक्ति की ज्वाला और मानवीय संवेदनाओं की मधुर सरिता भी प्रवाहित होती है।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपने सशक्त काव्य पाठ से समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।
प्रसिद्ध गीतकार डॉ. राधेश्याम मिश्र ने डॉ. बाजपेई को आशीर्वाद देते हुए कहा कि“उनकी साहित्य साधना निरंतर राष्ट्र और समाज को नई दिशा देती रहे।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ


























