
हापुड़: नगर पालिका ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह हापुड़ पुलिस व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में उतरे जहां उन्होंने रेलवे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की और अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण न करें अन्यथा नगर पालिका मामले में उचित कार्रवाई करेगा। आपको बताते चलें कि नगर पालिका ने हाल ही में गोल मार्केट में कार्रवाई की थी जिसके बाद फिर से अतिक्रमण ने पैर पसार लिए। ऐसे में अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं जिन्हें किसी का खौफ नहीं है।
सोमवार को हापुड़ नगर पालिका की टीम रेलवे रोड पर पहुंची जिसने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की और अतिक्रमणकारियों को हिदायद दी कि अतिक्रमण न करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























