
हापुड़: नगर पालिका ठीक-ठाक सड़क का करा रही निर्माण, सरकारी रकम का हो रहा नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की हापुड़ नगर पालिका एक बार फिर अपने कार्यों को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। गढ़ रोड स्थित गौशाला के बराबर वाली गली में पहले से बनी हुई ठीक-ठाक सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है, जबकि शहर के कई इलाकों में सड़कें बदहाल हैं और गहरे गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां वास्तव में नई सड़क बनाने या मरम्मत की जरूरत है, वहां नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही। इसके विपरीत, अच्छी हालत में मौजूद सड़क पर दोबारा सरकारी धन खर्च किया जा रहा है। इससे नगर पालिका की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि इस तरह के कार्यों से सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की आशंका भी पैदा होती है। लोगों का कहना है कि यदि यही बजट जर्जर और गड्ढों वाली सड़कों के निर्माण पर लगाया जाता तो आम जनता को सीधा लाभ मिलता। शहरवासियों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि आखिर ऐसी सड़क का दोबारा निर्माण किस आधार पर कराया जा रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























