
बहादुरगढ़: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। शनिवार समय करीब 10.30 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेहल में सुमन पत्नी मोहित निवासी ग्राम सेहल उम्र करीब 25 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका की करीब 4 वर्ष पहले शादी हुई थी जिसका एक पुत्र भी है।
महिला ने किसी बात पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























