
बाबूगढ़: व्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, हुई पहचान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर काकोड़ी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की पहचान हो गई है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है जब गांव सिकंदरपुर काकोरी में व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतक की पहचान राकेश पुत्र लेखराज निवासी वार्ड नंबर 2 कस्बा बाबूगढ़ छावनी थाना बाबूगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























