
👁 6 views Views
कड़ी सुरक्षा में निकला मोहर्रम का जुलूस
हापुड़, सीमन/ गौरव राणा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकल गए मोहर्रम के जुलूस में करतब भी किए गए। यह जुलूस ढोलना के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।
धौलाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान पुलिस बल व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रही। ताजिया ढोलना के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। वहीं जुलूस में लाठी-डंडों से करतब किए। पुलिस ने ड्रोन आदि की मदद से जुलूस की मॉनिटरिंग की।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























