हापुड़ नगर पालिका ‘बी’ व पिलखुवा नगर पालिका अब ‘सी’ श्रेणी में










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन ने हापुड़ नगर पालिका को बी और पिलखुवा नगर पालिका को सी श्रेणी में रखा है। इसका मुख्य कारण नगर पालिकाओं का सीमा विस्तार न होना है। ऐसे में हापुड़ में कर निर्धारण अधिकारी का पद नहीं रहेगा। इसके स्थान पर टैक्स निरीक्षक का पद रह जाएगा। वहीं पिलखुवा में कर निर्धारण अधिकारी और टैक्स निरीक्षक का पद खत्म कर राजस्व निरीक्षक ही रह जाएंगे। अब दोनों नगर पालिकाओं को शासन से मिलने वाला बजट भी घट जाएगा। एक समय ऐसा था जब हापुड़ नगर पालिका की गिनती प्रदेश की महत्वपूर्ण पालिकाओं में होती थी।
शासन स्तर से पिछले दिनों प्रदेश की सभी पालिकाओं के लिए सर्वे कराया गया था। इसके बाद नगर निकायों की श्रेणियों में बदलाव करते हुए शासन स्तर से अधिसूचना जारी की गई है। नए नियम के कारण जिले की कोई भी नगर पालिका अब ए श्रेणी में शामिल नहीं हो सकती है। जनसंख्या के आधार पर तय हुई श्रेणी शासन से जिला मुख्यालय में जनसंख्या के आधार पर नगर निकायों की श्रेणी तय की गई है जबकि पहले ऐसा नहीं था। हापुड़ नगर पालिका की जनसंख्या तीन लाख से कम होने पर इसे बी श्रेणी में रखा गया है जबकि लंबे समय से यह पालिका ए श्रेणी में थी। बी और सी श्रेणी में दोनों नगर पालिकाओं के पहुंचने से बजट, संसाधनों व सुविधाओं पर भी असर पड़ेगा।








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!