
हापुड़: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर किठौर रोड कट के पास बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान 50 वर्षीय देवेंद्र निवासी अहमदनगर दादरी की दर्दनाक मौत हो गई जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र बुधवार की देर शाम काम खत्म कर बाइक से अपने गांव अहमदनगर दादरी लौट रहे थे। मेरठ रोड पर किठोर कट के पास मदरसे के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी मां की मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























