
👁 20 views Views
व्यापारियों ने मीठे शरबत की छबील लगाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में व्यापारियों ने निर्जला एकादशी और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मीठे शरबत की छबील लगाई। राहगीरों, स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों ने भी जमकर मीठे शरबत का आनंद लिया और गर्मी से राहत महसूस की। व्यापारियों ने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र वासियों को समाज सेवा करनी चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।
हापुड़ में गुरुवार को गोल मार्केट में गुप्ता वॉच हाउस के बाहर मीठे शरबत की छबील लगाई गई जहां आने-जाने वाले लोगों ने मीठा और ठंडा शरबत पिया जिसके बाद उन्हें गर्मी से राहत महसूस हुई।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























