
नाचने वाली कांवड़ के साथ नाचे शिवभक्त
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में उस समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जब हरिद्वार से आई नाचने वाली कांवड़ नगर में पहुंची। भजनों की धुन पर झूमती और नृत्य करती यह अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसने भी इस कांवड़ को देखा, उसने अपने मोबाइल कैमरे में इस यादगार दृश्य को कैद किया। खड़ी कांवड़ और डाक कांवड़ के बाद नाचने वाली कांवड़ को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बाबूगढ़ पहुंचे और कांवड़ियों के साथ जमकर भोले के भजनों पर झूमे। नगर पंचायत पहुंचने पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का आशीर्वाद लिया।
नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में पूर्व अध्यक्ष जगबीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। शिव भक्तों ने बताया कि वे हरिद्वार से 101 शील्ड लेकर आई नाचने वाली कांवड़ लेकर आए हैं। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया और पूरा क्षेत्र “बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।
सोमवार को रात करीब 10 बजे कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने छपकोली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक मंगलवार को किया। इस अवसर पर पंकज गर्ग, लोकेश वरुण, डॉ. संजीव सभासद, शिव कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार से आए कांवड़ियों ने थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को सम्मानित कर उनकी सेवाओं और कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



















