हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात व्यक्ति की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिन पर दरोगा की बेटी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा का आरोप है कि 18 दिसंबर को गांव के राहुल सैनी, कपिल सैनी, इंद्रजीत सैनी और गौरव सैनी ने उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर कई सार्वजनिक स्थानों पर लिख दिया। इतना ही नहीं नंबर लिखने के साथ-साथ आरोपियों ने उसकी पुत्री के बारे में आपत्तिजनक शब्द भी लिखें। आरोपियों ने पुत्री को फोन कर अश्लीलता की। शिकायत के बाद आरोपियों ने सुधरने की बात कही लेकिन आरोपी नहीं सुधरे और 21 जनवरी 2024 को उन्होंने धमकी भरे पत्र भेजे और अशोभनीय टिप्पणी भी कर अभद्रता भाषा का भी इस्तेमाल किया जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















