
👁 3 views Views
हापुड विधायक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने एक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है।सभी मिलकर पौधे रोपित करें और अन्य को भी प्रेरित करे साथ रोपित पौधो के संरक्षण का दायित्व भी संभाले।हापुड के बुलंदशहर रोड पर स्थित कुराना टोल प्लाजा पर यह संगोष्ठी हापुड वन प्रभाग द्वारा आयोजित की।कुराना टोल प्लाजा पर विधायक विजयपाल आढती ने पौधारोपण किया।इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के करीब 101 पौधे रोपित किए गए।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























