
हापुड़: दो वाहनों से लदा ओवरलोड डग्गामार वाहन दे रहा हादसे को दावत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। यातायात कर्मियों व स्थानीय पुलिस के सामने से ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग की जा रही है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार आंखें मीच लेते हैं जिसकी वजह से लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड की यह वीडियो बेहद चौंकाने वाली है जिसमें एक डग्गामार वाहन में ऑटो लदा है जिसके ऊपर सैंटरो कार रखी है। एक ओर झुक कर चलता फिरता यह वाहन यमदूत बना हुआ है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। अचम्भे की बात तो यह है कि यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस मिलकर संयुक्त रूप से नियमों के विपरीत चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ओवरलोडिंग की जा रही है। लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई नहीं करते जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























