
हापुड़: प्लाईवुड से लदे ट्रक में लगी भीषण आग
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में उसे समय हड़कंप मच गया जब प्लाईवुड से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक धूँ-धूँकर जलने लगा जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामला मंगलवार की रात का है जब प्लाईवुड से लदा ट्रक गुजरात के गांधीनगर से हापुड़ आ रहा था। जैसे ही ट्रक गढ़ रोड पर पहुंचा तो अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रक में मौजूद चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























