हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित महिला थाने में मीडिएशन सेंटर से निकलने के बाद पति और पत्नी में लात-घुसें चले। महिला ने पति को पीटने के लिए हेलमेट तक उठा लिया। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी महिला की शादी हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों के बीच अनबन चल रही है। ऐसे में काउंसलिंग के लिए पति-पत्नी को मीडिएशन सेंटर बुलाया गया जहां से निकलने के बाद दोनों में कहासुनी हो गई और एक दूसरे पर दोनों ने लात-घूंसों की बरसात कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202























