हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारी वैसे तो क्षेत्र में सफाई का दम भर रहे हैं लेकिन असलियत आपके सामने है। बुलंदशहर रोड में नालों में जमा गंदगी के बाद अब हम आपको हापुड़ की फ्रीगंज रोड की तस्वीर दिखा रहे हैं जहां के नालों में गंदगी इस कदर जमा है कि लोगों का यहां से निकलना भी दूभर हो रहा है। हालात यह है कि बदबू बेहद ज्यादा आती है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालों की समय-समय पर सफाई होनी चाहिए जिससे शहर साफ रहे।
हापुड़ के नालों में जमा गंदगी लापरवाही की ओर इशारा कर रही है। समय पर नालों की सफाई न होने की वजह से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई की जाए।






















