Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ समेत उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में शमशान स्थलों पर अब शवों को गंगा जल से स्नान कराया जाएगा। जिले के 6-6 गांव के शमशान स्थलों का कायाकल्प करने की तैयारी की जा रही है। शवों को अंतिम संस्कार करने से पहले परिजनों की इच्छा होती है कि वह गंगाजल से स्नान कराए। ऐसे में हर एक के लिए यह संभव नहीं होता जिसके चलते शासन ने योजना तैयार की है। शमशान स्थलों पर मिनी ओवरहेड टैंक बनाकर गंगाजल का भंडारण कराया जाएगा। एक स्नान प्लेटफार्म भी तैयार किया जा रहा जाएगा जहां से निकलने वाले फव्वारे से शव को अंतिम स्नान कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार हो सकेगा। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि यह कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा। 26 लाख रुपए प्रत्येक शमशान स्थल पर खर्च किया जाएगा।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031























