
हापुड़: अचेत अवस्था में मिले बागपत में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर अचेत अवस्था में मिले हेड कांस्टेबल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कांस्टेबल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। तो वहीं पुलिस विभाग में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी धर्मवीर के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश पुलिस में बागपत में हेड कॉन्स्टेबल पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार धर्मवीर शनिवार को किसी काम से हापुड़ आए थे और मेरठ तिराहा पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टron ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौत के कारण पता चल सकेगा। वहीं पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























