
मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कसा शिकंजा, कटे चालान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर (बुलेट पटाखा) और वाहनों पर लगे प्रेशर हॉर्न के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। टीएसआई कामेश सिंह के नेतृत्व में यह अभियान बाबूगढ़ के बछलोता फ्लाईओवर और कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के नीचे चलाया गया। जहां पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक को रोका गया। पटाखा जैसी आवाज करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई तथा अत्यधिक प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के चालान काटे गए।
पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हजारों रुपये के चालान किए और सख्त चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि
सड़क पर शोर मचाने और खतरनाक मॉडिफिकेशन करने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई होगी, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























