हापुड़ः दिनदहाड़े बुजुर्ग से ठगे 10,500 रुपए, जांच शुरु












हापुड़ः दिनदहाड़े बुजुर्ग से ठगे 10,500 रुपए, जांच शुरु

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को देखा गया है जिसमें ठग ने एक बुजुर्ग से ठगी कर 10,500 रुपए ठग लिए और मौका पाकर फरार हो गए। जैसे ही बुजुर्ग को ठगी का एहसास हुआ उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने लगी।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्हें सोमवार को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि राजेंद्र शर्मा निवासी गांव अंहेड़ा सोमवार की दोपहर अपनी पेंशन निकालने बैंक गए थे। जैसे ही वह पेंशन के 10,500 लेकर बैंक से बाहर निकले पैसे अपने बैग में रख लिए। इसके बाद वह अपने दामाद से मिलने हापुड़ की रेलवे रोड प्लाजा के पास पहुंचे। तभी ताक लगाए एक ठग उनके पास आया और बोला अंकल जी मैं आपके बेटे के साथ काम करता हूं और बुजुर्ग को फोन नंबर देने के बहाने बैग में हाथ डाल लिया और बुजुर्ग के बैंग से रुपए गायब कर दिए और युवक मौका लगते ही वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठग की पहचान कर रही है।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288










  • Related Posts

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित न्यू सोटावाली निवासी एक सिपाही के साथ अमरोहा के हसनपुर की युवती का…

    Read more

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    error: Content is protected !!