एक दिसम्बर से टीकाकरण अभियान शुरू












एक दिसम्बर से टीकाकरण अभियान शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से दिसम्बर महीने में टीका उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण किया जागेगा। बच्चों को बारह प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए पांच साल में सात बार टीकाकरण आवश्यक है। इस अभियान में पेन्टा-1. एम०आर०-1, एम०आर०-2, डी०पी०टी० बूस्टर 2 से छूटे हुये बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाऐगा जिसकी सूची उपलब्ध करा दी गयी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार ने बताया कि टीका उत्सव की सभी गतिविधियां यूविन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। पूर्व में पंजीकृत सभी बच्चों का टीकाकरण अधुनान्त किया जाएगा, और अपंजीकृत बच्चों को भी पंजीकृत करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। टीका उत्सव के दौरान प्रत्येक सत्र के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आशा एवं आगंनबाडी कार्यकर्ता टीकाकरण के एक दिन पहले लाभार्थी को बताया जाऐगा। इस अभियान की सफलता के लिए जिला स्तर से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपमुख्य चिकित्साधिकारियों को ब्लाक पर्यवेक्षण के लिए नामित किया गया है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छूटे बच्चों के टीकाकरण के लिए आई०सी०डी०एस० विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग (कोटेदार), आर०बी०एस०के०, बी०आर०टी० टीम, महिला आरोग्य समिति और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० वेद प्रकाश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० योगेश गुप्ता तथा डब्ल्यू०एच०ओ० से डा० भरत दुबे, यू०एन०डी०पी० से श्री कासिम चौधरी उपस्थित थे।

शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786










  • Related Posts

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित न्यू सोटावाली निवासी एक सिपाही के साथ अमरोहा के हसनपुर की युवती का…

    Read more

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    error: Content is protected !!