
कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर व्यापारियों ने जताया पुलिस का आभार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा मुनीश चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यातायात प्रभारी बनवारी लाल भी उपस्थित रहे। मीटिंग में मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से कई महत्वपूर्ण बातों पर व्यापक चर्चा हुई । मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ से जिला महामंत्री दीपक बंसल ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुगम व व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।इस मीटिंग में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल से जिला संगठन मंत्रीअमन चुग , अशोक शर्मा , एवं संयुक्त व्यापार मंडल से ललित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















