श्रीमद् भागवत गीता के श्रवण से मानव चरित्र का निर्माण












श्रीमद् भागवत गीता के श्रवण से मानव चरित्र का निर्माण

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जवाहर गंज में स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत गीता जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वृंदावन के संत प्रवर स्वामी श्री शिव स्वरूप जी महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने गीता का सस्वर पाठ किया।

संत प्रवर स्वामी श्री शिव स्वरूप जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध प्रारंभ होने से पूर्व अर्जुन का मोह निवृत्त करने के लिए जो उपदेश दिया था वही उपदेश लोक में श्रीमद् भागवत गीता के नाम से प्रसिद्ध है। विश्व में भारतीय संस्कृति से श्रेष्ठ अन्य कोई संस्कृति नहीं है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता भगवान श्री कृष्ण के कंठ से निकली वह वाणी है जिसको सुनने, मनन करने व अध्ययन करने से पापों से छुटकारा मिलता है। जिस प्रकार भगवान के चरणों का स्पर्श करके पृथ्वी पर आई गंगा संसार के प्राणियों के पापों को धो डालती है उसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण के कंठ से निकली दिव्य वाणी मनुष्य के चरित्र का निर्माण करती है।

इससे पूर्व मंदिर परिसर में संकीर्तन का आयोजन किया गया जिससे भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण व श्री राधा की लीलाओं का स्मरण किया गया। युवा उद्यमी शांतनु सिंघल ने स्वामी जी का फूल-माला पहना पर स्वागत किया

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर










  • Related Posts

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित न्यू सोटावाली निवासी एक सिपाही के साथ अमरोहा के हसनपुर की युवती का…

    Read more

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे के वाल्मीकि समाज में गुरुवार को भारतीय सेना में चयन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    सिपाही ने आभूषण व कार की मांग पूरी न होने पर तोड़ा रिश्ता

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    भारतीय सेना में चयन होने पर दी शुभकामनाएं

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    पिलखुवा में दो बाइक चोरी

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
    error: Content is protected !!