हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ को जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगातार किए जा रहे कार्यों के चलते हापुड़ को सिल्वर मेडल मिला है। जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए स्कॉच ग्रुप द्वारा जिले को सिल्वर मेडल दिया गया। यह पुरस्कार ग्रुप द्वारा पूरे भारत में जल श्रेणी में प्राप्त किया है।
जल निगम के एक्सईएन विनय ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शासन स्तर द्वारा सभी लक्ष्य को पूरा किया गया है। साथ ही लक्ष्य को सुशासन के साथ पूरा किया गया है। ग्रामीणों को योजना का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य और निगम द्वारा सार्वजनिक भागीदारी निभाई गई है। स्कॉच ग्रुप के सभी मानकों पर जल निगम खरा उतरा है जिसके चलते हापुड़ को सिल्वर मेडल मिला है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























