हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौपला के पास मंगलवार को एक युवक ने खुर्जा डिपो की एक बस पर पत्थर मार दिया जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो नीचे खड़े राहगीरों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। इस दौरान बस में कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद बस गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
खुर्जा डिपो की एक बस हापुड़ के तहसील चौराहा से मंगलवार को गुजर रही थी। तभी एक युवक ने बस के शीशे पर पत्थर मारा जिससे बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर राहगीरों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























