ब्रज 84 कोस के चार धाम के दर्शन से हापुड़ के भक्त हुए आनंदित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रमुख धार्मिक संगठन श्री राधा गोविंद सेवा समिति की अगुवाई में हापुड़ व आस-पास के इलाके के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ब्रज 84 कोस क्षेत्र के राजस्थान के भरतपुर जनपद में स्थापित चार धाम की यात्रा कर पुण्य कमाया। ये श्रद्धालु बस में सवार होकर गोवर्धन धाम पहुंचे। गणेश वंदना, गणेश स्तुति व हनुमान चालीसा का पाठ के साथ शुरु हुई यात्रा में श्रद्धालुओं ने श्री राधा कृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रविवार की भोर होते ही श्रद्धालु लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर राजस्थान के डींग महल पहुंचे, जहां श्री हनुमान जी 5 स्वरुपों के एक मूर्ति में दर्शन कर भाव विभो हो गए और प्रभु श्री हनुमान जी की जय-जयकार करने लगे।
भगवान श्री कृष्ण ने अपने माता-पिता को सभी तीर्थों के दर्शन कराने हेतु सभी तीर्थ ब्रज क्षेत्र में स्थापित कर दिए। हापुड़ के श्रद्धालुओं का यह जत्था डींग से आदि बद्रीनाथ पहुंचा, जहां भक्तों ने आदि बद्रीनाथ, नर नारायण भगवान, तृप्त कुंड के दर्शन किए।
आदि बद्रीनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालु गंगौत्री-यमुनौत्री धाम पहुंचे। जहां मंदिर के पुजारी ने भक्तों को गंगौत्री-यमुनौत्री व अलखनंदा तथा लक्ष्मण झूला के दर्शन कराए। नर, नारायण और गणेश पर्वत की श्रृंखला से घिरा यह स्थान धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
गंगौत्री धाम से 25 किमी दूर सफेद चट्टानों से घिरे एक विशाल व ऊंचे पर्वत पर भगवान शिव परिवार सहित एक गुफा में विराजमान है। इसे ब्रज का केदारनाथ धाम कहा जाता है। शिव परिवार के दर्शन हेतु 350 सीढ़ियां चढ़ कर शेष नाग की आकृति वाली गुफा तक पहुंचते है और महादेव का जलाभिषेक करते है।
हापुड़ के श्रद्धालु ब्रज क्षेत्र मे स्थापित चारों धाम के दर्शन के बाद उस पहाड़ी पर पहुंचे, जहां भगवान श्री कृष्ण अपने सखाओं के साथ फिसलनी खेल खेला करते थे। श्रद्धालु भी पहाड़ी पर फिसल कर आनंदित हुए। श्रद्धालु कामवन की चरण पहाड़ी के दर्शन करने भी गए और ठाकुर के चरण चिन्हों के दर्शन किए। यह स्थान एक पहाड़ी के शिखर पर है। कामवन ब्रज के 12 वनों में से एक वन है।
श्रद्धालु भोजन थाली के दर्शन करते हुए बरसाना के राधा बाग पहुंचे और उस कुंए के जल को ग्रहण किया जिससे श्री राधारानी के जलाभिषेक के लिए आज भी जल जाता है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























