
👁 38 views Views
हापुड़: पीर को प्रचार सामग्री से ढकने वाले बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर आनंद विहार में स्थित श्री बालाजी मंदिर के पास बन रहे मॉल ने पीर को अपनी प्रचार सामग्री से ढका हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में प्रचार सामग्री को हटा दिया गया है लेकिन धरातल पर असलियत तो कुछ और ही है। मॉल द्वारा प्रचार सामग्री को हटाया ही नहीं गया। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के कटघरे में है। आखिर इस प्रचार सामग्री को लगाने के पीछे का क्या कारण है? लोगों का कहना है कि पीर पर अतिक्रमण कर प्रचार सामग्री से ढकने वाले बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























