
हापुड़: बदनौली विवाद में एंट्री बैन के बोर्ड से हड़कंप, एक्शन में आई पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मोदीनगर रोड पर लोगों ने मिलकर एक अनोखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सड़क किनारे ‘प्रवेश वर्जित’ का बोर्ड और कैंप लगा दिया, जिसमें बाहरी लोगों और राजनीतिक नेताओं के गांव में प्रवेश पर रोक की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।”
“दरअसल, मोदीनगर रोड पर बिजलीघर के पास कुछ लोगों ने एक बोर्ड लगाया था। इस बोर्ड पर साफ लिखा गया था कि बिना डीएम की अनुमति के बदनौली गांव में बाहरी या किसी भी राजनीतिक व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं का आना वर्जित है। उनका कहना है कि बदनौली की घटना महज दो परिवारों का आपसी विवाद है, जिसे अब जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप है कि राजनीतिक दलों के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए गांव आ रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है।”
“लेकिन जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तुरंत बोर्ड व कैंप को हटवा दिया। मामले पर सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। किसी को भी बिना अनुमति इस तरह के बोर्ड लगाने या रोक लगाने का अधिकार नहीं है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाल लिया गया है।”
“फिलहाल पुलिस पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है ताकि गांव में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















