
हल्द्वानी हत्याकांड: शक के जाल में गई जनपद हापुड़ निवासी युवक की जान, दुपट्टे से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शक के चलते 29 वर्षीय युवक अमन पांडे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
मृतक मूल रूप से यूपी के गढ़मुक्तेश्वर (जनपद हापुड़) का रहने वाला अमन पांडे पिछले कुछ वर्षों से जवाहर नगर में एक महिला सफाई कर्मी के घर में उनका मुंहबोला बेटा बनकर रह रहा था। वह मजदूरी करने के साथ-साथ महिला के काम में भी हाथ बँटाता था।
जांच में सामने आया कि महिला के दूसरे दामाद को अमन और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंध होने का गहरा शक था। इसी बात को लेकर मंगलवार रात दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी दामाद ने दुपट्टे से गला घोंटकर अमन की हत्या कर दी।
पुलिस का मानना है कि अगर वे समय पर मौके पर न पहुँचते, तो परिजन गुप्त तरीके से अंतिम संस्कार करने की फिराक में थे। बुधवार को स्थानीय पार्षद द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दरोगा गगनदीप सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















