
इंडस्ट्रियल एरिया में मिली लाश के मामले में बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों के बीच दूषित पानी और दलदल में मिले अज्ञात शव के मामले में बिसरा रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा। बुधवार को शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के दौरान भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके चलते पुलिस ने शव का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अब बिसरा जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















