
सिंभावली में नहर किनारे मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। नयाबांस
रेगुलेटर के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी परविंदर के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता थे।
”जानकारी के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अठसैनी गांव के रहने वाले परविंदर मंगलवार को अपने घर से रेलवे लाइन के पास स्थित खेत के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। कोई सुराग न मिलने पर बुधवार को परिजनों ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।”
”पुलिस और परिजन लगातार परविंदर की तलाश में जुटे थे। इसी बीच गुरुवार को नयाबांस रेगुलेटर के पास एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त परविंदर के रूप में की, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।”
सीओ राहुल यादव के अनुसार “मामले की गहनता से जांच की जा रही है। युवक का शव रेगुलेटर तक कैसे पहुंचा और उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।”
”फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह क्या निकलकर सामने आती है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





















