
हापुड़: नगर पालिका को चुनौती, सड़क पर 10 फीट तक किया अतिक्रमण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की गढ़ रोड पर अतिक्रमण चरम पर है। दुकानदारों को किसी का खौफ नहीं है जोकि खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। हापुड़ की गढ़ रोड पर नगर पालिका के आसपास अतरपुरा चौराहा, खुर्जा पेच, पक्का बाग चौराहा आदि स्थानों पर जबरदस्त अतिक्रमण किया हुआ है। इतनी दुकान भीतर नहीं है जितनी सड़क पर सजाई गई है। हापुड़ की गढ़ रोड पर दुकानदारों द्वारा करीब 10 फीट तक अतिक्रमण किया गया है। ऐसे में आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। बताया जा रहा है कि आसपास के दुकानदार और राहगीर भी 10 फीट तक हुए अतिक्रमण से बेहद परेशान हैं। ऐसा लगता है कि अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। अधिकारियों को अभियान चलाकर जबरदस्त अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और जुर्माना भी लगाना चाहिए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























