
हादसे में घायल स्कूटी सवार का पुलिस कर्मियों ने कराया उपचार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में गुरुवार को हादसे के दौरान हाईवे नं- 2 छिजारसी का ऐसा सराहनीय कार्य देखने को मिला है जिसकी हर तरफ प्रशंसा की जा रही है. हाईवे पर तेज रफ्तार ई रिक्शा ने स्कूटी सवार व्यक्ति निवासी सुखपाल सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी संगम विहार दिल्ली को टोल प्लाजा के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही खून में लथ-पथ व्यक्ति घायल हो गया।
तत्काल जानकारी मिलते ही हाईवे न0 2 पर तैनात उप निरीक्षक धर्मपाल शर्मा और चालक नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को उठाकर बैंच पर बिठाया। पानी पिलाया। तत्काल एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। घायल व्यक्ति को समय से अस्पताल में भर्ती करा कर जान बचाई। व्यक्ति के परिजनों को घायल हुए व्यक्ति से नंबर लेकर सूचित किया। तत्काल परिवार के लोगों को घायल होने की जानकारी दी।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























