
अभाविप हापुड़ जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित, डॉ. मनोज कुमार पुनः जिला प्रमुख एवं अमन ठाकुर जिला संयोजक बने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेरठ प्रांत का चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग 7, 8, 9 एवं 10 जून को मुरादाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में संगठन की आगामी कार्ययोजना, विस्तार एवं संगठनात्मक दायित्वों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में अभाविप हापुड़ जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषणा के अनुसार डॉ. मनोज कुमार को पुनः हापुड़ जिले का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया है। डॉ. मनोज कुमार मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं तथा लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। उनके अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए परिषद ने उन पर पुनः विश्वास जताया है।
वहीं अमन ठाकुर को हापुड़ जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। अमन ठाकुर परिषद के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वे जिला सोशल मीडिया संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। संगठन विस्तार एवं छात्र हित के कार्यों में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमन ठाकुर दिल्ली रोड क्षेत्र के निवासी हैं।
नवीन दायित्वों की घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अभाविप हापुड़ जिला संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा छात्र हित, शिक्षा सुधार एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























