
👁 131 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में हुई चाकूबाजी के मामले में घायल दौलत की उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए कुणाल और तनिष्क को पहले ही जेल भेज चुकी है। दौलत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में मातम पसरा है।






















