
हापुड़: गहरे गड्ढे में गिरा गोवंश, गौसेवकों ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सबली के पास स्थित जीकेजी इंटरनेशनल स्कूल के बाहर किसी कारणवश खोदा गया गहरा गड्ढा हादसे का कारण बन गया। शुक्रवार को एक गोवंश अचानक इस गहरे गड्ढे में गिर गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गड्ढा स्कूल के बाहर होने के कारण यहां से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे को बंद नहीं किया गया या उसके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
शुक्रवार को विक्की रघुवंशी, अंश, रोहित, अभिषेक और नरेंद्र ने अन्य लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गड्ढे में गिरे गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि गड्ढे को जल्द से जल्द बंद कराया जाए या उसके चारों ओर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी छात्र या राहगीर के साथ कोई अनहोनी न हो।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586






















