
उद्यमियों के कावड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हापुड़ के तत्वाधान में मेरठ रोड पर धीरखेड़ा के निकट आयोजित कावड़ सेवा शिविर का उद्घाटन विधायक विजयपाल आढ़ती वहृ उद्यमियों ने भगवान भोले की आरती व माल्यर्पण सहित विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया। संगठन द्वारा आयोजित यह 29 वां कावड़ सेवा शिविर है। विधायक ने कांवड़ियों की सेवा में रत उद्यमियों को शुभकामनाएं दी।
धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने विधायक विजयपाल आढ़ती तथा सचिव सोनू चुग ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस शिविर में ग्रामीण भी सहयोग करते हैं।
शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए शुद्ध भोजन, फल, दूध, मिष्ठान आदि की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर उद्यमी विजय शर्मा, अशोक छारिया, अतुल गोयल, कपिल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























