हापुड़: ठेके के पास मिला अज्ञात शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चितौली रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर हाफिजपुर तथा हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हापुड़ नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान का प्रयास जारी है।
मामला सोमवार की सुबह का है जब चितौली रोड पर स्थित एक शराब के ठेके के पास अज्ञात युवक का शव देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार तथा हाफिजपुर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। इसके पश्चात हापुड़ नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























