हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना कस्बे में पिलखुवा मार्ग पर उर्स मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला परिसर में व्यापारियों व दुकानदारों ने टेंट भी लगाया है। टेंट से कुछ मीटर की दूरी पर बिटोरे रखे हुए थे जिसमें रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि मेले में 24 घंटे ड्यूटी पर रहने वाले दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
धौलाना कस्बे में तहसील कार्यालय के पास 15 मई से 10 जून तक उर्स मेले का आयोजन किया जा रहा है। झूला, सर्कस इत्यादि अन्य बाहरी दुकानदारों ने अपने टेंट लगाए हुए हैं। मामला रविवार की दोपहर का है जब बिटोरों और बोगों में अचानक आग लग गई जिसके बाद दमकल कर्मियों में मोर्चा संभाला और बढ़ती हुई आग को समय पर काबू में किया। आग धीरे-धीरे विकराल होती गई लेकिन दमकल के तीन वाहनों और 14 दमकल कर्मियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























