
हापुड़: प्लम्बर को बिना सुरक्षा उपकरण ऊंची टंकी पर चढ़ाने के दौरान हादसा, पति-पत्नी पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आवास में रहने वाले पति-पत्नी के खिलाफ हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने प्लंबर को बिना सुरक्षा उपकरण ऊंचाई पर चढ़ा दिया। जब वह ऊंचाई पर चढ़ा तो अचानक प्लंबर नीचे आ गिरा। उसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोनी पत्नी भोलू निवासी ग्राम पटना की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रदीप त्यागी और उनकी पत्नी मंजूर त्यागी के खिलाफ बीएनएस की धारा 290 में मुकदमा दर्ज किया है।
सोनी ने बताया कि प्रदीप त्यागी और मंजू त्यागी ने उनके पति भोलू को 20 जून की सुबह 8:00 बजे एक व्यक्ति को भेज कर अपने घर बुलाया। भोलू प्लंबर का कार्य करता है। वह खाना खाकर प्रदीप त्यागी के घर चला गया। दोपहर करीब 12:00 बजे प्लंबर के साथी वेद ने फोन करके भोलू के चाचा विजेंद्र को बताया कि प्रदीप त्यागी के घर पर ऊंची दीवार पर टंकी का पाइप बदलते समय वह नीचे आ गिरा जो गंभीर रूप से घायल हो गया। भोलू को गंभीर हालत में डॉक्टर खान नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से उन्हें देव नंदिनी में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने जबरन प्लंबर को इतनी ऊंची टंकी पर चढ़ा दिया जिसे किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए। 30 जून को भोलू को होश आया। इसके बाद उसने बताया कि उसने प्रदीप त्यागी और मंजू त्यागी से बिना पेड बांधे पाइप बदलने के लिए मना किया था लेकिन दोनों नहीं माने। उस पर जबरन दबाव बनाया और सीढ़ी लगाकर उसपर चढ़ा दिया। ऐसे में वह हादसे का शिकार हो गया। पाइप बदलने का दबाव बनाने के कारण वह ऊपर चढ़ा जो धड़ाम से नीचे आ गिरा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






















