
हापुड़ में सात मकानों में पकड़ी बिजली चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम ने मोहल्ला कोटला मेवातियान में कार्रवाई करते हुए सात मकानों में बिजली चोरी पकड़ी है। दरअसल, ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलवार तड़के मोहल्ला कोटला मेवातियान में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली रोड उपकेंद्र के 33/11 केवी से जुड़े क्षेत्र में बिजली कनेक्शनों की जांच की गई।
जांच के दौरान सात मकानों में कुल 16 किलोवाट बिजली चोरी का मामला सामने आया। विभाग के अनुसार, मारूफ के यहां दो किलोवाट, इकबाल के यहां दो किलोवाट, सलमान के यहां दो किलोवाट, नदीम के यहां दो किलोवाट, अमदद के यहां एक किलोवाट, रिजवान के यहां एक किलोवाट और इमरान के यहां एक किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के साथ-साथ लाइन लॉस कम करना और निगम की राजस्व हानि को रोकना है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















